नहर में डूबने से नाबालिग की मौत
संवादसूत्र, मालदा : शादी के कार्यक्रम में भाग लेने गए एक नाबालिग की नहर में डूबने से मौत हो गई। यह घ
संवादसूत्र, मालदा : शादी के कार्यक्रम में भाग लेने गए एक नाबालिग की नहर में डूबने से मौत हो गई। यह घटना मालदा जिले के रतुआ थाना के देवीपुर इलाके में घटी। वही इस घटना को लेकर जिला प्रशासन ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम रजमान शेख (12) है जो बिहार का रहने वाला था। मृतक के परिजन सेराजुल शेख ने बताया कि रतुआ थानान्तर्गत दुर्गापूर इलाके में एक घर में शादी का कार्यक्रम था। जहां पर उनलोगों को निमंत्रण मिला था। उसी निमंत्रण से बिहार से रमजान शेख व उसके परिवारवाले वहां पर पहुंचे। रविवार दोपहर के समय परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रजमान नहाने नहर में गया। वह छोटा होने के कारण अन्य लोगों ने उसे नहर में उतरने से मना किया। रमजान सहित तीन लोग नहर में उतरे। दो लोग नहर से उपर निकलकर आ गया। लेकिन रजमान पानी के अंदर चला गया। परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो उनलोगों ने तलाश शुरू की। घटना की खबर जिला प्रशासन को दी गई। जिला प्रशासन के सिविर डिफेंस के कर्मियों ने नाबालिग की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे के बाद नाबालिग का मृत शव बरामद किया गया। इधर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया।