विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशमी के दिन बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:38 PM (IST)

मालदा में दशमी के दिन भाजपा कार्यकर्ता समीर घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

दशमी के दिन मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

दशमी के दिन मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. दशमी के दिन मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

  2. मृतक समीर घोष को धारदार हथियार से हमला कर गोली मारी

  3. स्वजनों ने तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया

जागरण संवाददाता, मालदा। बंगाल के मालदा जिले में दशमी के दिन एक भाजपा कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हमला करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुल चार गोलियां मारी गई। घटना इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय समीर घोष के रूप में हुई है।

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।

मृतक के स्वजन ने इस हत्याकांड के पीछे तृणमूल कांग्रेस समर्थकों का हाथ होने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई विवेक घोष ने आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में समीर के पिता लालचांद पर सुबल घोष नामक व्यक्ति की हत्या का आरोप लगा था। सुबल के रिश्तेदार शत्रु घोष पर अब इस हत्याकांड का आरोप लगा है।

पुलिस इस पुराने विवाद के संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है। जिला पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि राजेन घोष नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।