मालदा में प्रशासनिक भवन के स्टोर रूम में मिला सांप
मालदा के जिला प्रशासनिक भवन में किंग कोबरा मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने उसे पकड़ा और बाद में जंगल में छोड़ दिया।
By Edited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 06:07 PM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 06:07 PM (IST)
मालदा [संवादसूत्र]। मालदा के जिला प्रशासनिक भवन के स्टोर रूम में बुधवार रात को विषधर सांप मिलने से उत्तेजना का माहौल देखा गया। सांप के मिलने से थोड़ी देर के लिए ग्राम उन्नयन भवन में हड़कंप मच गया। स्टोर रूम के कर्मचारी बाल-बाल बच गए। देर रात वन विभाग को सूचित किया।
वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि उनका अनुमान है कि यहां और भी विषधर छिपे हुए हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी होगी। गौरतलब है कि सबसे पहले कर्मचारियों ने स्टोर रूम में विषधर को देखा। इसके बाद स्टोर रूम में ताला मार दिया गया और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से सांप को बोरी में बंद करके ले गए। बता दें कि बरामद सांप दक्षिण भारतीय क्षेत्र में मिलने वाल किंग कोबरा है। इसकी लंबाई साढ़े चार फीट से अधिक थी। वैसे इसे गेंहुअन भी कहते है। यह काफी विषधर होता है। इस सांप के काटने से व्यक्ति की मौत हो सकती है। जिलाधिकारी कौशिक भट्टाचार्य ने बताया कि फिलहाल सांप का खतरा टल गया है। वन विभाग के कर्मचारी समय पर पहुंचकर सांप को लेकर चले गए। फिर भी स्टोर रूम के कर्मचारियों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें