मालदा में पति ने प्रेम संबंध पर लगाई रोक तो पत्नी ने प्रेमी संग कर ली खुदकशी
मालदा जिला के इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के खासखोल गांव में पति ने अवैध संबंध पर रोक लगाई तो पत्नी ने प्रेमी के साथ घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 07:16 PM (IST)
मालदा [संवादसूत्र]। मालदा जिला के इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के खासखोल गांव में पति द्वारा अवैध संबंध पर रोक लगाए जाने के कारण पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर आत्हत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को दोनों के शव बरामद किए। महिला का नाम पिंकी माझी (26) व उसके प्रेमी का नाम मिठु माझी (35) बताया गया।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पिंकी का पति पंचा मांझी दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। पिंकी के घर में मिठु का खूब आना-जाना था। दोनों के बीच अवैध संबंध था। पिंकी व पंचा के 12 वर्षीय व आठ वर्षीय दो बेटे हैं। हाल ही में पंचा को पिंकी के अवैध संबंध के बारे में पता चला तो पंचा ने पिंकी को मिठु से मिलना छोड़ देने को कहा और उसके घर से निकलने पर रोक लगा दी। इसके कुछ दिनों बाद पंचा फिर काम पर दूसरे राज्य में चला गया। रविवार की सुबह देर तक पिंकी के घर का दरवाजा बंद देख ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने घर की खिड़की से झांका तो देखा कि पिंकी व मिठु का शव फांसी से लटक रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल भेज दिया। इस घटना से गांव में सनसनी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें