शराब पीने से रोकने पर पति ने पत्नी का गला घोंटा
शराब पीने से रोकने पर गुस्साए पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी।
By Edited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 07:24 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 07:25 PM (IST)
संवाद सूत्र, मालदा : शराब पीने से रोकने पर गुस्साए पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। मृत गृहवधू का नाम लक्ष्मी मंडल (21) है। घटना शनिवार की रात को मोथाबाड़ी थानांतर्गत बांगीटोला-गोलकटोला गांव में घटी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस ने उसकी मां बेबी मंडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पेशे से मजदूर असित मंडल के साथ ढाई वर्ष पहले लक्ष्मी की शादी हुई थी। असित को शराब पीने की बुरी लत थी। वह रोज रात को शराब पीकर घर आता था और लक्ष्मी पर अत्याचार करता था। वह लक्ष्मी को अपने मायके से दहेज लाने के लिए उसपर दबाव डालता था। शनिवार की रात को लक्ष्मी ने असित को शराब पीने से रोका। दोनों की बीच मारपीट भी हुई। इस दौरान असित ने लक्ष्मी का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें