पोते के देखभाल को लेकर विवाद, बहू ने लगायी फांसी
संवाद सूत्र रतुआ पोते की देखभाल व अनुशासन में रखने के लिए अक्सर सास-बहू में झगड़ा होता
संवाद सूत्र, रतुआ: पोते की देखभाल व अनुशासन में रखने के लिए अक्सर सास-बहू में झगड़ा होता था। इससे तंग आकर गृहवधू चंचला मंडल(23) ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पति राम मंडल पेशे से मछली व्यवसायी है।
मृतक के मायके वालों ने बताया कि चंचला की सास उससे छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करती थी। इसे लेकर घर में काफी कलह होता था। बात गांव के सालसी सभा तक पहुंच गयी। पंचायत में सास-बहू को प्रेम पूर्वक रहने का निर्देश दिया गया था। काम के सिलसिले में राम मंडल शहर के बाहर था। मंगलवार की सुबह चंचला का बेटा काफी शरारत कर रहा था। सास इसे लेकर बहू के साथ गाली-गलौज करने लगा। अपमानित महसूस करके अपने कमरे में चंचला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब लंबे समय तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को संदेह हुआ। ग्रामीणों ने घर के भीतर से झुलता हुआ शव बरामद हुआ। बाद में इसकी सूचना रतुआ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गयी है।