कर्मचारियों ने फिर से बहाली की मांग को लेकर किया अनशन
-2010 में हुई थी गनिखान इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलोजी एंड कॉलेज में बहाली -बगैर किसी कार
-2010 में हुई थी गनिखान इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलोजी एंड कॉलेज में बहाली
-बगैर किसी कारण के कर्मचारियों को निकाला गया
संवाद सूत्र, मालदा : गणिखान इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलोजी एंड कॉलेज के पूर्व कर्मचारियों ने फिर से बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को अनशन शुरू कर दिया। गौरतलब है कि कॉलेज के उद्घाटन यानी 2010 में कर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी। कुछ दिनों के बाद बिना किसी कारण के कर्मचारियों को निकाल दिया गया। संस्थान नए कर्मचारियों को नियुक्त कर रही है। लेकिन निकाले गये कर्मचारियों को बहाल नहीं कर रही है।
अनशन पर बैठी सावेदा खातून ने बताया कि वर्ष 2010 में हमें गनिखान कॉलेज में नियुक्ति हुई थी। लेकिन कुछ साल गुजरने के बाद भी हमें स्थायी नहीं किया गया। संस्थान की ओर से कहा गया कि हमें फिर काम पर बुला लिया जाएगा। लेकिन 8 साल गुजरने के बाद भी हमारी फिर से नियुक्ति नहीं हुई। आत्महत्या के सिवा हमारे पास कोई दूसरा उपाय नहीं है। कॉलेज में नये सिरे से कर्मचारियों की नियुक्ति हो रही है। लेकिन पुराने कर्मचारियों को नहीं लिया जा रहा है। हम सभी बेरोजगारी की मार झेल रहे है। इस संबंध में संस्थान के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया
कैप्शन : अनशन पर बैठे कर्मचारी