ससुरालवालों ने जमाई के परिजनों पर चलाई गोली
संवाद सूत्र मालदा पारिवारिक कलह के कारण ससुरालवालों ने जमाई नेजानूर को लक्ष्य करके गोली
संवाद सूत्र, मालदा : पारिवारिक कलह के कारण ससुरालवालों ने जमाई नेजानूर को लक्ष्य करके गोली चलाई। लेकिन गोली उसके उसके भाई व रिश्तेदार को लग गई। ससुरालवालों की ओर से सात राउंड गोली चलाई गई। यह घटना मालदा जिला के वैष्णव नगर थाना के पारदेवनापुर पंचायत मोड़लपाड़ा ग्राम की घटना है। घायलों का मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस ने बताया कि हमले में हुसैन शेख(26) और सादेमान शेख (46) गंभीर रूप से घायल है। उल्लेखनीय है कि तीन साल पहले नेजानूर शेख के साथ मिर्जा बीबी का विवाह हुआ था। कुछ दिन पहले मिर्जा के पिता ने अपनी बेटी को आलमारी, पलंग सहित बहुत सारा सामान उपहार में दिया। लेकिन नेजानूर ने घटिया पलंग और आलमारी देने को लेकर शिकायत की। मिर्जा बीबी ने सारी बात अपने परिजनों को बताया। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच में झगड़ा शुरू हो गया। शुक्रवार को मिर्जा की दीदी उसे अपने साथ ले गयी। इसके कुछ देर बाल मिर्जा के परिजनों ने जमाई के घर पर जाकर हमला किया, जिसमें नेजानूर के पिता सादेमान व उसका भाई घायल हो गया। घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
पुलिस अधीक्षक अलोक राजोरिया ने बताया कि इस घटना के बाद से पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
कैप्शन : स्ट्रेचर पर घायल युवक