अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर किया अधमरा
मालदा जिला के हबीबपुर थाना क्षेत्र के बुलबुल चंडी इलाके में अवैध संबंधों के शक में प्रशांत ने अपनी पत्नी ममता की जमकर पिटाई की। इस मामले में एफआइआर दर्ज कराई गई है।
By Edited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 06:41 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 11:07 AM (IST)
मालदा [संवाद सूत्र ]। पश्चिम बंगाल के मालदा जिला में मालदा जिला के हबीबपुर थाना के बुलबुल चंडी इलाके में बुधवार की रात अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस आरोपित पति की तलाश में जुटी है।
घायल पत्नी को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनका नाम ममता पाल है।ममता के मायकेवालों ने बताया कि इसका पति प्रशांत पाल पेशे से मूर्तिकार है। एक बेटा और एक बेटी है। कुछ महीनों से प्रशांत अपनी पत्नी पर शक करने लगा। पराये पुरुष के साथ अवैध संबंध बताकर उसे प्रताड़ित करने लगा। इसको लेकर रोजाना दोनों के बीच झगड़ा होता था। इससे तंग आकर ममता अपने मायके चली गई। गुरुवार को वह अपने पति के घर कुछ जरूरी सामान लेने आई थी। उसी समय प्रशांत ने उसकी जमकर पिटाई की तथा धारदार हथियार से हमला किया। ममता के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए। पड़ोसियों को घर आता देखकर प्रशांत फरार हो गया। इस मामले में प्रशांत पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हबीबपुर थाना की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रशांत की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें