नाजायत रिश्ते छिपाने को बेटी की निर्मम हत्या
-पुलिस ने आरोपी मां व उसके प्रेमी सहित तीन को किया गिरफ्तार संवाद सूत्र, मालदा : मां के साथ
-पुलिस ने आरोपी मां व उसके प्रेमी सहित तीन को किया गिरफ्तार
संवाद सूत्र, मालदा : मां के साथ पड़ोसी पुरुष के साथ अवैध संबंध की जानकारी बेटी के लिए काफी महंगा पड़ा। इस नाजायज संबंध की पोल खोल होने से समाज में उसकी छवि खराब न हो, इस डर से सगी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी जवा दास(15) की निर्मम हत्या कर दी। बेटी की हत्या करके उसके शरीर में पत्थर बांधकर उसके नदी में फेंक दिया गया था। ग्रामीणों से गुप्त सूचना के आधार पर शव को बरामद किया गया। यह घटना गुरूवार की सुबह मालदा के हरिशचंद्रपुर के दौलत नगर ग्राम पंचायत के हरदम नगर गांव की घटना है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मां, उसके प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतका जवा दास के पिता दूसरे राज्य में काम करते थे। जवा चार बहने थी। बड़ी दो बहनों का पहले ही विवाह हो चुका है। छोटी बेटी अपनी मां के साथ रहती थी। आरोप है कि मां के साथ पड़ोस गांव के गणेश दास के साथ अवैध संबंध था। जवा ने मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। अपने नाजायज संबंध का राज दूसरे को पता न चले, इसे लेकर मां व उसके प्रेमी ने मिलकर जवा का गला दबाकर पहले उसकी हत्या की। घर से करीब नौ किलोमीटर दूर घब्राहाट फूलाहार नदी में मृत देह के साथ पत्थर बांध कर फेक दिया। इस घटना को दो दिन पहले अंजाम दिया गया था। गुरूवार को इस विषय में भालुका फाड़ी पुलिस को गुप्त सूचना दी गयी। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन करते हुए नदी से शव को बरामद किया। बाद में ग्रामीणों से इस विषय में पूछताछ की गयी। इस मामले में आरोपी मां, प्रेमी गणेश दास व इस हत्या में मदद करने वाले अनूप दास को गिरफ्तार किया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की तहकीकात हो रही है। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मची हुई है।
कैप्शन :