Move to Jagran APP

खेत में गाय घुसने को लेकर विवाद,महिला घायल

संवाद सूत्र, मालदा : मालदा जिला के गाजोल थाना के पांडुआ गांव में रविवार शाम को पड़ोसी के

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 07:21 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 07:21 PM (IST)
खेत में गाय घुसने को लेकर विवाद,महिला घायल
खेत में गाय घुसने को लेकर विवाद,महिला घायल

संवाद सूत्र, मालदा : मालदा जिला के गाजोल थाना के पांडुआ गांव में रविवार शाम को पड़ोसी के खेत में गाय घुसने को लेकर जमकर विवाद हुआ। इस संघर्ष में महिला आलती मंडल(42) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

घायल आलती मंडल के बेटे चिंरजीत मंडल ने बताया कि मेरी मां अपने पालतू गाय को घर लाने गयी थी। अचानक गाय पड़ोस के उत्तम मंडल के खेत में चला गया। उनके जमीन का कुछ फसल चट कर गया। इसे लेकर उत्तम मंडल और मेरी मां के बीच जमकर विवाद हुआ। उत्तम मंडल ने बांस से मेरी मां को बुरी तरह पीटा। ग्रामीणों के घटनास्थल पर आने से पहले उत्तम मंडल फरार हो गया। बाद में ग्रामीणों ने मेरी मां को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया। इसे लेकर मैंने गाजल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस घटना के बाद से आरोपी फरार बताया गया है। गाजोल थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

कैप्शन : अस्पताल में भर्ती घायल आलती मंडल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.