मुख-बधिर किशोरी के झूलसने से उत्तेजना
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा के कालियाचक थाना के कदमतला गांव में बुधवार रात को एक जलसा के दा
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 05:14 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 05:14 PM (IST)
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा के कालियाचक थाना के कदमतला गांव में बुधवार रात को एक जलसा के दौरान एक मुख-बधिर किशोरी के झूलसने से उत्तेजना का माहौल है।
घायल किशोरी जुलेखा खातून(15) के परिजन खुशबर शेख ने बताया कि जुलेखा ठीक से बोल नहीं पाती है। बुधवार रात को गांव में जलसे का आयोजन था। कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद किशोरी को झूलसे हालत में जलसे के मैदान में देखा गया। परिवारवालों ने फौरन उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया। किसी को पता नहीं कि जुलेखा कैसे झूलसी या किसने उसके शरीर में आ लगा दिया। इसे लेकर प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
कैप्शन : अस्पताल में भर्ती घायल जुलेखा
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें