Move to Jagran APP

दहेज के कारण टूटी शादी, दुल्हन ने की आत्महत्या

-चार साल से फुलटूसी का जितेंद्र के साथ चल रहा था प्रेम-संबंध -फोन पर प्रेमी से बात करते-कर

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 05:56 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 05:56 PM (IST)
दहेज के कारण टूटी शादी, दुल्हन ने की आत्महत्या
दहेज के कारण टूटी शादी, दुल्हन ने की आत्महत्या

-चार साल से फुलटूसी का जितेंद्र के साथ चल रहा था प्रेम-संबंध

prime article banner

-फोन पर प्रेमी से बात करते-करते प्रेमिका ने लगाई फांसी

संवाद सूत्र, मालदा : मनमाना दहेज नहीं मिलने पर वर पक्ष ने शादी तोड़ दिया। यह बात होने वाली दुल्हन को बर्दास्त नहीं हो। शादी टूटने का दर्द वह बर्दास्त नहीं कर सकी और आत्महत्या कर लिया। यह घटना मालदा के माणिकचक के लाल बाथानी गांव की घटना है।

मृतका का नाम फुलटूसी रजक(19) है। वह माणिकचक कॉलेज में बीए फस्ट एयर की छात्रा थी। वह अपने ही गांव के युवक जितेंद्र नाथ बसाक के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध में थी। करीब चार साल से दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। अपने इस संबंध के विषय में दोनों ने अपने अभिभावक को बताया। दोनों ओर से लोग शादी के लिए राजी हो गए। लेकिन वर पक्ष की ओर से उसके माता-पिता ने दहेज मांगने लगे। लेकिन लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। इसलिए उनका मनमाना दहेज देने से मना कर दिया। शनिवार रात को फुलटुसी ने अपने होने वाले दुल्हे जितेंद्र नाथ बसाक से फोन पर बात करते-करते फांसी के फंदे पर झूल गयी। मृतका के पिता ने वर पक्ष के खिलाफ माणिकचक थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

माणिकचक थाना की पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गयी है। फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.