व्यावसायिक विवाद को लेकर सब्जी बिक्रेता की निर्मम हत्या
संवाद सूत्र, मालदा : कालियाचक थाना के अंतर्गत गोलापगंज के फांड़ी के आकंदबाड़ी अंचल के राम
संवाद सूत्र, मालदा : कालियाचक थाना के अंतर्गत गोलापगंज के फांड़ी के आकंदबाड़ी अंचल के रामनगर इलाके में बुधवार रात को व्यावसायिक विवाद के कारण सब्जी विक्रेता की हाथ काटकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का नाम नरेन मंडल बताया गया है। मृतक के परिजन ने बताया कि कुछ दिन पहले व्यवसायी सिंटू मंडल से 860 रूपये का निंबू खरीदा था। बकाया राशि के लिए सिंटू मंडल बार-बार पैसा मांग रहा था। नरेन का व्यवसाय ठीक से चल नहीं रहा था। इसलिए नरेन समय पर पैसा नहीं दे पा रहा था। इसे लेकर नरेन को कई बार जान से मारने की धमकी दी। बुधवार रात को अपना काम करके नरेन घर लौट रहा था। सिंटू मंडल ने रास्ते में रोककर उसके दोनों हाथ काट दिये। गुरूवार को स्थानीय मैदान नरेन मंडल का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गोपालगंज फांड़ी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।