पत्नी पर पति की हत्या करने का आरोप
-पत्नी का पड़ोस के युवक के साथ था नाजायज संबंध -काम के सिलसिले में पति मुम्बई में रहता थ
-पत्नी का पड़ोस के युवक के साथ था नाजायज संबंध
-काम के सिलसिले में पति मुम्बई में रहता था, बकरीद पर घर आया था
संवाद सूत्र, मालदा : पत्नी का किसी पराये पुरुष के साथ नाजायज संबंध का विरोध करना पति को महंगा पड़ा। आरोप है कि पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा दिया। पति ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। यह घटना मालदा के कालियाचक थाना के नाजरपुर के सुजापुर इलाके की है। पुलिस ने सोमवार की सुबह मृतक सनू शेख(42) का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मृतक सनू शेख पेशे से राज मिस्त्री था। काम के सिलसिले में व मुम्बई गया था। घर पर बकरीद मनाने के लिए वह कुछ दिन पहले मुम्बई से लौटा था। घर आकर उसे पता चला की उसकी पत्नी आजमा बीबी का इलाके के पराये पुरुष के साथ नाजायज संबंध है। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच दिन-रात झगड़ा होता था। सोमवार की सुबह सनू के घर से रोने-चिल्लाने की आवाज आयी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस विषय में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने देखा सोनू फांसी के फंदे से लटका हुआ था। उसके मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस इस मौत के सिलसिले में आरोपी पत्नी आजमा बीबी से पूछताछ कर रही है।