दो पड़ोसियों के झगड़े में पड़कर तीसरे ने खोयी आंख
संवाद सूत्र, मालदा : कभी-कभी करने जाओ, तो बुरा हो जाता है। दो पड़ोसियों के बीच हुए झ्
संवाद सूत्र, मालदा : कभी-कभी करने जाओ, तो बुरा हो जाता है। दो पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में हस्तक्षेप करने पर एक व्यक्ति को अपनी आंख तक गंवानी पड़ी। यह घटना बुधवार रात को हबीबपुर थाना के धूमपुर गांव की है। आरोपी दिलीप मुर्मू के खिलाफ थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है।
पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम साजेल मार्डी(42) है। सांजेल मार्डी ने बताया कि बुधवार रात को एक पेड़ के नीचे बैठकर पड़ोसी के साथ बाते कर रहा था। उस समय केवल लाइन को लेकर सोकेन वर्मन व दिलीप मुर्मू के बीच झगड़ा शुरू हुआ। उस समय दिलीप ने सोकेन पर लाठी से हमला किया। झगड़े को रोकने के लिए मैं वहां गया। दिलीप मुर्मू ने बेवजह मुझपर हमला किया। इसके बाद मुझे होश नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि खून से लथपथ अवस्था में जमीन पर पड़ा देखकर हमने फौरन सांजेल मार्डी को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन चिकित्सकों ने बताया कि सांजेल ने अपने बाये आंख की दृष्टि खो दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है।