सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर में बदमाशों ने की लूटपाट, फिर हत्या
संवाद सूत्र, मालदा : वन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी गोपाल घोष(80) को घर में अकेला पाकर ब
संवाद सूत्र, मालदा : वन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी गोपाल घोष(80) को घर में अकेला पाकर बदमाशों ने लूटपाट किया। बाद में उनकी हत्या करके फरार हो गए। यह घटना शुक्रवार की सुबह मालदा थाना के साहापुर इलाके में घटित हुई। पुलिस ने शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक गोपाल घोष की पत्नी का बहुत पहले स्वर्गवास हो गया। उनका तीन संतान बाहर में रहते है। उनकी देखभाल के लिए संतानों ने चार नौकर रखे थे। एक नौकर विश्वजीत हलदार आज सुबह काम करने गया। घर का मुख्य दरवाजा बंद था। लेकिन लंबे समय तक कालिंग बेल बजाने के बाद किसी ने दरवाजा नहीं खोला, तो उसे किसी अनहोनी का संदेह हुआ। मैं पिछली दरवाजे से भीतर गया। वहां देखा गोपाल बाबू का दरवाजा आधा बंद था। उनका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उनके मुख पर तकिया रखा हुआ था। घर के भीतर मंदिर से सोने का गहना गायब है। साथ ही घर का सभी कीमती सामना और नगदी गायब है। पुलिस ने आशंका जताई है कि लूटपाट के लिए वृद्ध की हत्या की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।