मोबाइल चोरी होने पर दोस्त पर किया हमला
संवाद सूत्र, मालदा : मोबाइल चोरी होने पर युवक ने अपने दोस्त को बुरी तरह पीटा। यहां तक उ
संवाद सूत्र, मालदा : मोबाइल चोरी होने पर युवक ने अपने दोस्त को बुरी तरह पीटा। यहां तक उसके बांयी आंख को जख्मी कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना इंगलिश बाजार थाना के यदुपुर के विधान नगर इलाके की है। शनिवार को खून से लथपथ हालत में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर पड़े हुए देखा। लोगों ने घायल युवक को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।
घायल युवक का नाम राजू मंडल है। उसकी मांग शर्मिला मंडल ने बताया कि शुक्रवार रात को मेरे बेटे को उसके दोस्त बुलाने आए थे। वह उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद राजू घर नहीं आया। आज सुबह मुझे पता चला कि वह अस्पताल में भर्ती है। मेरे बेटे पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया गया है। इसलिए उसके दोस्त उसे बहलाकर ले गए और उसे बुरी तरह पीटा। मेरा बेटा चोरी नहीं कर सकता। मैंने उसके दोस्त सुबल मंडल सहित चार लोगों के खिलाफ इंगलिश बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उन्हें तलाश रही है।
कैप्शन : अस्पताल में भर्ती युवक