शिक्षा का मंदिर भी हुआ दागदार,सहपाठी से दुराचार का प्रयास
-टिफिन के समय कक्षा ग्यारहवीं के छात्र ने किया दुराचार का प्रयास -पीड़ित छात्रा अस्पताल में भ
-टिफिन के समय कक्षा ग्यारहवीं के छात्र ने किया दुराचार का प्रयास
-पीड़ित छात्रा अस्पताल में भर्ती
संवाद सूत्र, मालदा : शिक्षा के मंदिर में अपने बच्चों को भेजकर अभिभावक पहले सुकून महसूस करते थे कि चलो बच्चे पढ़ाई कर रहे होंगे। लेकिन वर्तमान समय में यहां भी अपराध हो रहे है। मालदा के माणिचक इलाके में ग्यारहवीं के छात्र पर अपने सहपाठी के साथ दुराचार का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से पीड़ित छात्रा की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। उसे माणिकचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के परिजनों ने इसे लेकर माणिकचक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गुरूवार को स्कूल के छत पर वह टिफिन कर रही थी। उस समय कक्षा ग्यारहवीं का छात्र मो. समीम उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। अपने को बचाने का उसने पूरा प्रयास किया। सिढि़यों से भागते समय उसके पैर फिसल गए। घर में उसने यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन उसकी हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही थी। शुक्रवार रात को उसने सारी बात अपनी मां को बताई। शनिवार को हमने आरोपी छात्र के खिलाफ माणिचक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस घटना के बाद से आरोपी छात्र फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है। पुलिस ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।