जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प, एक ही परिवार से तीन घायल
संवाद सूत्र, मालदा : पैतृक जमीन पर घर बनाने को लेकर पारिवारिक सदस्य के बीच जमकर संघर्ष हुआ।
संवाद सूत्र, मालदा : पैतृक जमीन पर घर बनाने को लेकर पारिवारिक सदस्य के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए, घायलों में दो महिलाएं भी है। एक की हालत गंभीर बनी है। उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गाजोल थाना के बैरगाछ़ी गांव के साहा मोड़ की है। गौरतलब है कि वैरगाछी गांव में धीरने मंडल(28) का 19 कट्ठा पैतृक जमीन है। इस पैतृक जमीन को लेकर पारिवारिक सदस्य हीरा लाल मंडल के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। धीरेन मंडल ने गुरुवार को इस जमीन पर घर बनाने का काम शुरू कर दिया। आरोप है कि गुरुवार देर रात को हीरा लाल मंडल ने धीरेन मंडल के घर पर हमला कर दिया। हीरा मंडल ने धीरेन मंडल की पत्नी शांतना मंडल और मां अलोका मंडल पर भी हमला किया। रात को हो-हल्ला मचने के बाद आस-पड़ोस के लोग जुटने लगे। ग्रामीणों ने घायलों को स्थानीय हाथीमारी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन धीरेन की स्थिति गंभीर होने पर उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेफर किया। इस घटना को लेकर गाजोल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उन्हें तलाश रही है।
कैप्शन : अस्पताल में भर्ती घायल धीरेन मंडल व उसकी मां