Move to Jagran APP

गर्भवती पत्नी को कपड़ा प्रेस करने वाली मशीन से जलाकर हत्या करने का आरोप

-पत्‍‌नी की नृशंस हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार संवाद सूत्र, मालदा : गर्भवर्ती पत्‍‌नी को इलेक्ट्रीक

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Jul 2018 05:45 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jul 2018 05:45 PM (IST)
गर्भवती पत्नी को कपड़ा प्रेस करने वाली मशीन से जलाकर हत्या करने का आरोप
गर्भवती पत्नी को कपड़ा प्रेस करने वाली मशीन से जलाकर हत्या करने का आरोप

-पत्‍‌नी की नृशंस हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

loksabha election banner

संवाद सूत्र, मालदा : गर्भवर्ती पत्‍‌नी को इलेक्ट्रीक शॉक व कपड़ा प्रेस करने वाली मशीन से दागकार हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप पति व ससुरालवालों पर लगाया गया है। यह घटना मंगलवार रात को मालदा के गाजोल थाना के साहाजादपुर गांव की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। बाकी फरार आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतका गृहवधू का नाम जाहार बीबी(25) है। मृतका के भैया अफजल अंसारी ने बताया कि सात साल पहले साहाजादपुर के शिल नागरा गांव के निवासी सादिकुल अंसारी के साथ धूमधाम से बहने का निकाह करवाया था। विवाह के बाद सब कुछ ठीक से चल रहा है। बहन भी खुश थी। मेरी बहन को दो संतान हुई। लेकिन दोनों बार संतान मरी हुई पैदा हुई। इसके बाद से उसके ससुरालवालें उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। वह फिलहाल आठ के गर्भ से थी। पुलिस ने बताया कि जाहार बीबी के शरीर पर जलने के निशान है। उसे इलेक्ट्रीक शॉक और प्रेस मशीन से जलाया गया है। उसके मुख को भी जला दिया गया है। फिलहाल उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कैप्शन : पोस्टमार्टम के लिए शव को ले जाते हुए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.