छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार, तीन गिरफ्तार
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा के पुखुरिया थाना के चांदपुर-मिर्जारतपुर गांव में गत गुरूवार को नवमी क
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा के पुखुरिया थाना के चांदपुर-मिर्जारतपुर गांव में गत गुरूवार को नवमी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने भय के कारण इस विषय में कुछ नहीं बोला। रविवार रात को उसने साहस करने अपनी मां को सारी बात बताई। पीड़िता के पिता ने पुखुरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर रविवार रात को तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर आरोपी गोलाम शेख, लिटन शेख व सानाउल शेख को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी में दो विवाहित है और तीसरा पीड़िता का परिचित है। इस मामले के सामने आते ही ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ किया। तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुकुरिया थाने के ओसी अभिषेक तालुकदार पहुंचे हुए थे।
पुलिस ने बताया कि गत गुरुवार को शाम के समय छात्रा अपने घर से 50 मीटर की दूरी पर आम बागान से आम चुनने गई थी। उस समय तीनों बदमाश छात्रा का मुख बंद करके जंगल में ले गए। तीनों ने बारी-बारी से छात्रा के साथ दुराचार किया। साथ ही छात्रों को किसी को यह बात नहीं बताने की धमकी दी गई। मेरी बेटी गुरुवार से दिन-रात रो रही थी, लेकिन कुछ बोल नहीं पा रही थी। दो दिनों बाद पूछने पर उसने सारी बात अपनी मां को बताई। बेटी ने जिनका नाम बताया उसमें गोलाम व लिटन हमारे पड़ोसी है। हम चाहते है कि आरोपियों को कठोर सजा मिले।
चांचल थान के एसडीपीओ सजल कांति विश्वास ने बताया कि दुराचार के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।