Move to Jagran APP

कूड़ा फेंकने को लेकर महिलाओं के बीच झगड़ा, तीन घायल

संवाद सूत्र, मालदा : घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर पड़ोसी महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। विवाद इतना

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 08:42 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 08:42 PM (IST)
कूड़ा फेंकने को लेकर महिलाओं के बीच झगड़ा, तीन घायल
कूड़ा फेंकने को लेकर महिलाओं के बीच झगड़ा, तीन घायल

संवाद सूत्र, मालदा : घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर पड़ोसी महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाएं हाथापाई पर उतर आई। सरेआम एक दूसरे के साथ गाली-गलौज और बाल खिंचने लगी। इस मारपीट में तीन महिला घायल हो गई। सभी को गाजोल के ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार को दोपहर के समय मालदा के गाजोल थाना के चेलापाड़ा इलाके में घटित हुई।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि महिलाओं के बीच हुए झड़प में रीता फराह(20), मेहमूदा बीबी(45) और शिल्पी शबनम(23) घायल हुई है। घायल महिला के आत्मीय अब्दुल मन्नान ने बताया कि पड़ोसी एजाबुल शेख के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके बाद से वह मेरे घर के सामने कूड़ा फेंकते है। यह कूड़ा मेहमूदा बीबी के घर के सामने फेंका गया। इसे लेकर एजाबुल को शिकायत की गई। लेकिन कूड़ा नहीं फेंकने के जगह आज फिर ज्यादा परिमाण में कूड़ा फेंका गया। इसका प्रतिवाद करने पर एजाबुल और उसके घर की महिलाओं ने हमला कर दिया। हमले में रीता और शिल्पी भी घायल हुई है। इसे लेकर गाजोल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से सब फरार है।

कैप्शन : अस्पताल में भर्ती घायल महिला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.