आम के बटवारे को लेकर चाचा ने भतीजे को मौत के घाट उतारा
-चाचा सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज संवाद सूत्र, मालदा : पारिवारिक बागान के आम के बटवारे
-चाचा सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद सूत्र, मालदा : पारिवारिक बागान के आम के बटवारे को लेकर चाचा-भतीजा में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया है कि चाचा ने गुस्से में आकर भतीजे की हत्या कर दी। मृतक की मां और पिता भी गंभीर रूप से घायल है। घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना हरिशचंद्रपुर थाना के छयघरिया गांव की है।
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम ताजमुल हक(20) है। मृतक के पिता मो. हानिफ और मां का नाम हाउजाज बीबी है। घायल हानिफ ने बताया कि हमारा पैतृक आम बगान है। हाल-फिलहाल आम तोड़ने का काम समाप्त हुआ है। तोड़ा हुआ आम भाई आब्दुल हाकिम के साथ बटवारा किया गया। लेकिन हमारे हिस्से का आम भाई हमें नहीं देना चाहता था। मैंने बताया कि इस आम पर हमारा भी अधिकार है कि कारण आम बागान हमारी पैतृक संपत्ति है। इसे लेकर हम दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। मेरा भर्क आब्दुल हाकिम अपने साथियों के साथ हथियार के साथ आ गया और हमला करने लगा। मुझे बचाने के लिए मेरो बेटा ताजमुल आ गया। मेरे भाई ने आम के टुकड़े के लिए मेरे कलेजे के टुकड़े को मार डाला। बाद में ग्रामीणों के जुटने के बाद सब फरार हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने ताजमुल को मृत घोषित किया। मृतक के परिजनों ने आब्दुल हाकिम सहित पांच लोगों के खिलाफ हरिशचंद्रपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फरार अरोपी को सभी जगह तलाश किया जा रहा है।
कैप्शन : अस्पताल में भर्ती मृतक का पिता