अवैध संबंध विरोध करने पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा
संवाद सूत्र, मालदा : पति का पराई स्त्री के साथ नाजायज संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को ब
संवाद सूत्र, मालदा : पति का पराई स्त्री के साथ नाजायज संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को बर्बरता से हत्या कर दी। उसके यौनांग में बांस डाला गया। इसके बाद उसकी धारदार हथियार से हत्या करने के बाद उसके गले में रस्सी बांधकर सिलिंग फैन से लटका दिया। यह घटना बुधवार रात को मालदा के पुखुरिया थाना के छड़कामरी गांव की है। गुरूवार सुबह के समय इस घटना के जानकारी स्थानीय लोगों को हुई। लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। गौरतलब है कि मृतका गृहवधू का नाम मीनू बीबी(35) है। उसके आत्मीय शेख मिर्जा ने बताया कि मृतका मीनू का पति गेदू शेख पेशे से लॉरी चालक है। उनकी एक संतान है। गेदू के साथ इलाके की एक महिला का अवैध संबंध था। इसे लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। पत्नी इस अवैध संबंध का हमेशा विरोध करती थी। लेकिन गेदू शेख उसकी बात मानने के बजाय, उसे बुरी तरह पिटता था। बुधवार रात को अपनी पत्नी के यौनांग में बांस डालकर उसे बुरी तरह पीटा और धारदार हथियार से उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने पत्नी के गले में रस्सी बांधकर सिलिंग फैन से लटका दिया और फरार हो गया। पूरे घर में रक्त की धार बह रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों के प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू हो गई है। फरार आरोपी गेदू शेख को पुलिस तलाश रही है।