आग्नेयास्त्र के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
-तस्करी के दौरान पुलिस ने धर दबोचा -शोभानगर इलाके से तस्कर हुआ गिरफ्तार संवाद सूत्र, मालदा : आग्
-तस्करी के दौरान पुलिस ने धर दबोचा
-शोभानगर इलाके से तस्कर हुआ गिरफ्तार
संवाद सूत्र, मालदा : आग्नेयास्त्र की तस्करी के दौरान पुलिस के फंसाए जाल में तस्कर फंस गया। उसके पास से तीन पाइपगन और तीन कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने तस्कर को शनिवार की अहले सुबह मालदा के इंगलिश बाजार थाना के शोभानगर इलाके से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि तस्कर का नाम बिरू शेख(40) है। वह माणिकचक थाना के जलालपुर इलाके का रहनेवाला है। वह रात के अंधेरे का फायदा का उठाकर चोरी-छिपे हथियारों की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शोभानगर इलाके में अभियान चलाया। आखिर यह आग्नेयास्त्र बिरू किसके पास तस्करी करने जा रहा था, पुलिस इस मसले पर जांच-पड़ताल कर रही है। इस पूरे मामले की इंगलिश बाजार थाना की पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।