कॉलेज की छात्राओं को अश्लील इशारा करने वाले की पब्लिक धुनाई
-वायरल हुआ आरोपी का वीडियो -मानसिक रूप से बीमार लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए : कृष्णा गुहा
-वायरल हुआ आरोपी का वीडियो
-मानसिक रूप से बीमार लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए : कृष्णा गुहा
संवाद सूत्र, मालदा : कॉलेज की छात्रा को अश्लील इशारे करने वाले वयोवृद्ध पुरुष को स्थानीय लोगों ने जमकर धुनाई की और उसे कान पकड़कर छात्रा से माफी मांगने के लिए भी कहा। यह घटना मालदा शहर के वृंदावनी इलाके की घटना है। यह पूरी घटना सोशल साइट्स पर वायरल होने से इलाके में उत्तेजना का माहौल है। जिला के नारी व शिशु कल्याण समिति की चेयरमैन चैताली घोष सरकार ने इस संबंध में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। हम ऐसी छात्राओं पर गर्वित है जो ऐसे बीमार मानसिकता वाले लोगों का खुलकर विरोध करती है। लड़कियां बोलेंगी, आवाज उठायेंगी, तभी समाज से गंदगी साफ होगी।
कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि सोमवार को अपनी सहेलियों के साथ मालदा शहर के वृंदावनी मैदान में बैठकर बात कर रही थी। हमने देखा सड़क पर 55 से 60 के बीच का एक वयोवृद्ध पुरुष अपनी पैंट की जीप को खोलकर अश्लील इशारे करने लगा। हमलोगों ने इस घटना का प्रतिवाद किया। बाद में स्थानीय लोगों ने भी हमारा साथ दिया। लोगों ने उस पुरुष को पकड़कर लोगों ने जमकर धुनाई की। बाद में वह निकलकर भाग गया। किसी ने इस घटना की वीडियों रिकोडिंग भी की, और इसे सोशल साइट्स पर अपलोड कर दिया।
सोशल मीडिया में यह घटना आने के बाद बुद्धिजीवी वर्ग इसे लेकर चर्चा कर रहे है। मनोचिकित्सक पर्नासा गुप्त राय ने बताया कि चिकित्सीय भाषा में इसे यौन प्रदर्शनी कहते है। यह एक तरह से मानसिक बीमारी भी है। ऐसे लोगों को इलाज की जरूरत होती है। इस तरह के लोग सामने कौन है, छोटा-बड़ा कुछ नहीं देखते।
मालदा कॉलेज की अध्यापिका अनुराधा कुंडू ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। युवतियां कई बार इस तरह के चीजों का शिकार होती है। लेकिन मुंह नहीं खोलती। आज की युवती मानसिक रूप से काफी मजबूत हो रही है। इसलिए इस तरह की घटनाओं का प्रतिवाद करती है। इस तरह के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सड़कों पर महिला पुलिस की चहलकदमी भी होनी चाहिए। वहीं अध्यापिका कृष्णा गुहा ने बताया कि इस तरह के गंदी मानसिकता वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।
कैप्शन : आरोपी पुरुष