हथियारों के कारोबारी व डकैत को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा में दो अलग-अलग घटनाओं में अवैध हथियारों को कारोबारी व डकैत
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा में दो अलग-अलग घटनाओं में अवैध हथियारों को कारोबारी व डकैतों के दल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गाजोल के नया पाड़ा इलाके में उत्तर दिनाजपुर व राज्य पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर रविवार देर रात को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक का नाम आबू तालेब बताया गया है। पुलिस ने उसके पासे से अवैध हथियार बरामद किया।
वहीं दूसरी ओर वैष्णव नगर थाना इलाके के 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास रविवार देर रात को डकैतों का दल बड़ी डकैती के फिराक में थे। पुलिस ने चहलकदमी के कारण डकैतों के दल को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अजीत मंडल(47), ठाकुर दास मंडल(50), खोकन सरकार(48), अखिल मंडल(42) व राम मंडल(32) को गिरफ्तार किया। सभी चक बहादुर गांव के रहनेवाले है। ये सभी 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डकैती के लिए एकजुट हुए थे। उनके पास से तीन पिस्तौल, कारतूज व विभिन्न हथियार मिले है।
इन दोनों घटनाओं को लेकर अलग-अलग थाना की पुलिस तहकीकात कर रही है।
कैप्शन : 1. गिरफ्तार आबू तालेब 2. बरामद हथियार