गोदाम से 60 लाख के कफ सिरप के साथ एक व्यवसायी गिरफ्तार
-गोदाम से 56 हजार 320 बोतल अवैध कफ सिरप की बोतलें बरामद -व्यवसायी रमेशी तिवारी को किया
-गोदाम से 56 हजार 320 बोतल अवैध कफ सिरप की बोतलें बरामद
-व्यवसायी रमेशी तिवारी को किया गया गिरफ्तार
संवाद सूत्र, मालदा : इंग्लिशबाजार थाना की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 60 लाख रूपये के कफ सिरप के साथ एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया। यह घटना इंग्लिशबाजार थाना के गयेशपुर इलाके की है। इसे लेकर इलाके में हड़कंप मची हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम रमेश तिवारी(40) है। वह मुर्शिदाबाद जिला के शमशेरगंज थाना के फुलियान इलाके का निवासी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में बड़े पैमाने पर कफ सिरप रखा गया है। बुधवार को पुलिस ने रमेश तिवारी के गोदाम में अभियान चलाया। वहां से पुलिस को 352 पेटी यानी 56 हजार 320 बोतल अवैध कफ सिरप बरामद हुआ जिसका अनुमानिक मूल्य 60 लाख रुपया बताया गया है। पुलिस पता लगा रही है कि इतने बड़े पैमाने पर यह कफ सिरप कहां से संग्रह किया गया था और इसकी तस्करी कहां पर की जानी थी। बतादें कि मालदा जिला भारत-बांग्लादेश का सीमावर्ती क्षेत्र है। यहां से तस्करों को कफ सिरप बांग्लादेश में तस्करी करने में सुविधा होती। परित्यक्त इस गोदाम के बारे में किसी को शक भी नहीं था कि यहां कुछ रखा जा सकता है। इसलिए कफ सिरप यहां रखा गया था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस सुपर अर्णव घोष ने बताया हम गोदाम के मालिक को तलाश रहे है।
कैप्शन : अवैध कफ सिरप जब्त करती पुलिस