Move to Jagran APP

अफीम के गोंद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

-शहर के घोरापीर इलाके से पुलिस ने तस्करों को किया गिरफ्तार संवाद सूत्र, मालदा : अफीम के

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jan 2018 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jan 2018 06:13 PM (IST)
अफीम के गोंद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अफीम के गोंद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

-शहर के घोरापीर इलाके से पुलिस ने तस्करों को किया गिरफ्तार

prime article banner

संवाद सूत्र, मालदा : अफीम के गोंद के साथ इंग्लिशबाजार थाना की पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इसे लेकर इलाके में खलबली मची हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम कमल चौधरी(36) और गौतम चौधरी(40) है। कमल चौधरी कालियाचक थाना के जोतपरम इलाका के चौधरीपाड़ा गांव का रहनेवाला है। वहीं गौतम चौधरी इंग्लिशबाजार थाना के खासकोल इलाका के काशीपाड़ा गांव का निवासी है। शुक्रवार रात को शहर के घोड़ापीर मोड़ इलाके में दोनों इधर-उधर घूम रहे थे। पुलिस को दोनों पर संदेह हुआ। दोनों की तलाशी ली गयी। तलाशी में उनके पास से 3 किलोग्राम अफीम का गोंद बरामद किया गया। इनका बाजार मूल्य लाखों में आंका गया है। तस्कर इस गोंद को कालियाचक थाना इलाके से इकट्ठा करके बिहार में तस्करी करने की योजना बना रहे थे।

गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाका इंग्लिशबाजार, कालियाचक, वैष्णव नगर इलाके के हजारों बीघा जमीन पर अफीम की खेती को नष्ट कर चुकी है। अफीम की खेती करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। ड्रोन कैमरे की मदद से इलाके की निगरानी की जा रही है। स्थानीय प्रतिनिधि तथा ग्राम पंचायत प्रधान के साथ पुलिस प्रशासन ने अफीम को लेकर कई बार बैठक भी की। अफीम को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसके बावजूद अफीम का गोंद मिलने से पुलिस प्रशासन हरकत में आ गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अफीम तस्कर के रैकेट को पुलिस तलाश रही है।

कैप्शन : अफीम के गोंद के साथ गिरफ्तार तस्कर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.