Move to Jagran APP

टोटो विस्फोट कांड का केंद्रीय संस्था से जांच होना चाहिए: खगेन मुर्मू

कैचवर्ड जांच-पड़ताल -सेंट्रल फारेंसिक टीम जांच के लिए मालदा पहुंची -बैटरी से इतना बड़ा विस्फ

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 07:42 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:19 AM (IST)
टोटो विस्फोट कांड का केंद्रीय संस्था से जांच होना चाहिए: खगेन मुर्मू
टोटो विस्फोट कांड का केंद्रीय संस्था से जांच होना चाहिए: खगेन मुर्मू

कैचवर्ड : जांच-पड़ताल

loksabha election banner

-सेंट्रल फारेंसिक टीम जांच के लिए मालदा पहुंची

-बैटरी से इतना बड़ा विस्फोट नहीं हो सकता : सांसद

-मृतक टोटो चालक इस्माइल शेख सुजापुर ग्राम पंचायत के ब्रह्माओ गांव का निवासी था

-सांसद खगेन मुर्मू क्या बम एक्सपर्ट है : निहार घोष

संवाद सूत्र,मालदा: बैटरी से ऐसा विस्फोट नहीं हो सकता। टोटो विस्फोट कांड की जांच केंद्रीय संस्था की ओर से करवाना चाहिए। यह कहना है उत्तर मालदा के सांसद खगेन मुर्मू का। गुरुवार को सेंट्रल फोरेंसिक टीम इस घटना की जांच के लिए मालदा पहुंची और पुलिस से पूछताछ भी किया। गौरतलब है कि बुधवार को मालदा शहर के घोड़ापीर इलाके के राज्य सड़क के पास चलती टोटो में विस्फोट हो गया। चालक का शरीर दर्जनों टुकड़ों में हवा में उड़ गया। खुफिया विभाग के सूत्रों ने बताया कि चालक जिस जगह बैठकर टोटो चला रहा था, वहां से विस्फोट हुआ। टोटो पर रखा प्लाइबोर्ड इस विस्फोट से 20 फीट ऊपर उड़ गया था। मृतक टोटो चालक की पहचान इस्माइल शेख के रूप में हुई है। वह कालियाचक थाना के सुजापुर ग्राम पंचायत के ब्रह्माउ गांव का निवासी बताया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर सप्ताह इस्माइल शेख बागबाड़ी इलाके के कारखाने से प्लाइबोर्ड का कुछ सामन लेकर मघुघाट इलाके से घोड़ापीर लेकर जा रहा था। खुफिया विभाग का कहना है कि बैटरी टोटो के पीछे रहता है, लेकिन विस्फोट सीट के पास हुआ। यह समझ से परे है। गुरुवार को मालदा सांसद के खगेन मुर्मू ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गयी है। उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे जरूर कोई रहस्य है।

तृणमूल के विधायक निहार घोष ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। भाजपा इस मामले को राजनीतिक रंग दे रही है। सांसद कब से बम एक्सपर्ट हो गए? जब पुलिस कह रही है कि बैटरी से विस्फोट हुआ है, तो वें क्यों कह रहे है कि बम विस्फोट हुआ है। पुलिस को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए।

जिला पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि टोटो विस्फोट की जांच अभी जारी है। प्राथमिक द्रष्टया इसे बैटरी से विस्फोट कहा जा सकता है। सेंट्रल फोरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। इसके बाद ही सबकुछ स्पष्ट हो पाएग।

कैप्शन : घटनास्थल पर लोगों से बात करते सांसद खगेन मुर्मू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.