आम बागान से महिला का झूलता हुआ शव बरामद
कैचवर्ड अपराध -परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप -घर से 500 मीटर दूरी पर अ
कैचवर्ड : अपराध
-परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
-घर से 500 मीटर दूरी पर आम बागान से मिली लाश
-गुरुवार रात को अचानक घर से गायब हो गयी थी युवती
संवाद सूत्र,मालदा : आम बागान से महिला का झूलता हुआ शव शुक्रवार को बरामद हुआ। परिवार का आरोप है कि युवती के साथ दुराचार करके उसे फांसी के फंदे से लटका दिया गया। यह घटना शुक्रवार को मालदा शहर के कालियाचक थाना के सशानी इलाके में घटित हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतका का नाज आनजुरा खातून(20)है। मृतका के भाई ने बताया कि रोजाना की तरह आनजुरा अपने घर में थी। अचानक वह घर से गायब हो गयी। हम सब परेशान हो गए। हम लोगों ने उसे सब जगह तलाश की। रात भर हम नहीं सो पाए। शुक्रवार की सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर आम बागान में युवती का झूलता हुआ शव बरामद होने की सूचना मिली। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाके के बदमाशों ने मेरी बहन को उठाकर ले गए होंगे और उसके साथ दुष्कर्म करके मौत के घाट उतार दिया। वह आत्महत्या नहीं कर सकती थी। बाद में हत्या करने का सभी प्रमाण मिटा दिया गया। उसके वस्त्र कई जगह फटे हुए थे। शरीर के विभिन्न हिस्सों पर हमले के निशान है। उसका अपना मोबाइल भी गायब है। मृतका के पिता ने इस घटना को लेकर कालियाचक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कालियाचक थाना की पुलिस ने बताया कि मोबाइल को ट्रेस करके हम पूरे मामले की जांच कर रहें है। पोस्टमार्टम के बाद जांच को दिशा मिल पाएगी।
कैप्शन : थाना परिसर में बैठे मृतका के परिजन