भाजपा में शामिल नहीं होने पर तृणमूल कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला
मालदा जिला के इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र में भाजपा में शामिल नहीं होने पर तृणमूल कार्यकर्ता को जान से मारने का प्रयास किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
By Edited By: Published: Wed, 05 Dec 2018 05:57 PM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 05:58 PM (IST)
मालदा [संवादसूत्र]। मालदा जिला के इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र में भाजपा में शामिल नहीं होने पर तृणमूल कार्यकर्ता को जान से मारने का प्रयास किया गया। मंगलवार रात की इस घटना घायल काजीग्राम पंचायत के कमालपुर गांव निवासी गुलाम शेख (35) को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसके सिर में पांच टांके लगे हैं। घटना के बाद से आरोपित फरार है।
गुलाम शेख ने वन्या शेख सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि घायल गुलाम शेख ने प्राथमिकी में कहा है कि पिछले कुछ महीने से उसपर भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता होने के कारण उसने भाजपा में जाने से इन्कार कर दिया। इसी कारण मंगलवार की रात घर लौटने के दौरान रास्ते में रोककर लाठी-बांस से हमला किया। भाजपा के जिला महासचिव अजय गांगुली ने बताया कि पुराने किसी विवाद के कारण मारपीट हुई होगी। इसमें भाजपा के लोग शामिल नहीं है। इंग्लिश बाजार थाना के आइसी पुर्णेदु कुंडू ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें