मालदा में बकाया मजदूरी को लेकर विवाद, मजदूर पर ठेकेदार को पीटने का आरोप
मालदा जिला के मोथाबाड़ी थाना के पंचनंदपुर अंचल के दामोदर टोलाग्राम में शुक्रवार रात को बकाया राशि के लिए ठेकेदार व मजदूर के बीच जमकर विवाद हुआ। इसमें ठेकेदार पर हमला कर दिया गया।
By Edited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 06:24 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 06:24 PM (IST)
मालदा [संवादसूत्र]। मालदा जिला के मोथाबाड़ी थाना के पंचनंदपुर अंचल के दामोदर टोलाग्राम में शुक्रवार की रात बकाया मजदूरी के विवाद में श्रमिक ने ठेकेदार पर हमला कर दिया। घायल ठेकेदार हरिपद मंडल (38) को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल मंडल के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले मजदूर नगेन मंडल काम के लिए आया था। पिछले कुछ दिनों से एक हजार रुपये के लिए दोनों के बीच विवाद हो रहा था। शुक्रवार रात में विवाद काफी बढ़ गया। इसी दौरान नगेन मंडल ने हरिपद मंडल पर हमला कर दिया। हरिपद मंडल के पांव व बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी है। हो-हल्ला शुरू होने के बाद आस-पड़ोस के लोग जुटने लगे। लोगों को आता देखकर नगेन मंडल फरार हो गया। हरिपद मंडल के परिजनों ने आरोपी नगेन मंडल सहित दो मजदूरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने बताया कि आरोप के आधार पर पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है। आरोपी फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें