पौने पांच लाख के जाली नोटों के साथ मालदा में एक तस्कर गिरफ्तार
भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित वैष्णव नगर थाना क्षेत्र से नकली नोटों की एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 12:07 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 12:07 PM (IST)
मालदा [संवादसूत्र]। मालदा जिला के वैष्णव नगर थाना के भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र कुंभिरा ग्राम पंचायत के शब्दलपुर इलाके में बीएसएफ के खुफिया विभाग ने अभियान चलाकर जाली नोटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो-दो हजार के दो हजार नोट मिले।
पुलिस ने बताया कि पौने पांच लाख के जाली नोट बरामद किए गए हैं। आरोपी तस्कर का नाम इकबाल शेख (19) बताया गया है। वह वैष्णव नगर थाना के चेकदेवनापुर के खुशालापाड़ा इलाके का निवासी है। युवक जाली नोट लेकर कोलकाता जाने की योजना बना रहा था।
लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर 24 नंबर बीएसएफ बटालियन के जवानों ने उसको गिरफ्तार किया। उसके पास से चार लाख 76 हजार जाली नोट बरामद किए गए।
साउथ बंगाल फ्रंटियर के प्रभारी पीआरओ रवि रंजन ने बताया कि आरोपी को वैष्णव नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें