Move to Jagran APP

बच्चा चोरी के शक में महिला के साथ मारपीट, पुलिस ने परिवारवालों को सौंपा

संवादसूत्र मालदा लापता हुई महिला को बच्चा चोरी होने के शक में स्थानीय लोगों ने मारपीट

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 09:07 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 09:07 PM (IST)
बच्चा चोरी के शक में महिला के साथ मारपीट, पुलिस ने परिवारवालों को सौंपा
बच्चा चोरी के शक में महिला के साथ मारपीट, पुलिस ने परिवारवालों को सौंपा

संवादसूत्र, मालदा : लापता हुई महिला को बच्चा चोरी होने के शक में स्थानीय लोगों ने मारपीट की। अंत में घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने महिला को सुरक्षित निकालकर उसके परिवारवालों के हाथों सुपुर्द कर दिया। मालदा थाना के भावुक ग्राम पंचायत के चेंचुर मोड़ इलाके में यह घटना घटी। पुलिस के इस पहल से महिला के परिवार के लोग खुश है।

loksabha election banner

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला का नाम रेजीना बीबी है। उसका पति नुरसेलिम शेख पेशे से श्रमिक है। आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी। कुछ दिन पहले से ही वह मानसिक रूप से बीमार पड़ी। जिसके बाद उसका इलाज चल रहा था। छह दिन पहले वह अपने एक बेटे के साथ घर से बाहर निकल आई। उसके बाद वह लापता हो गई। इस बीच मालदा थाना के ग्राम पंचायत इलाके में वह महिला इधर उधर भटक रही थी। उसी समय स्थानीय लोगों को महिला पर बच्चा चोरी करने का शक हुआ। उसके बाद लोगों ने मारपीट की। घटना की खबर मिलते ही मालदा थाना पुलिस ने महिला को बचाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के स्वस्थ होने के बाद पुलिस ने उससे पूरी जानकारी ली। उसके बाद मालदा थाना पुलिस ने मुर्शिदाबाद रानीटोला थाना से संपर्क किया। इसके बाद मालदा थाना पुलिस ने महिला को उसके परिवार के हाथों सुपुर्द कर दिया।

इस बारे में पुलिस अधीक्षक अलोक राजोरिया ने कहा कि पुलिस ने महिला को बरामद कर उससे पूछताछ की। उसका परिचय जानने के बाद उसका इलाज कर परिवारवालों से संपर्क किया। उसके बाद परिवार के हाथों सौंप दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.