अनियमितता मामले में प्रधान के खिलाफ पंचायत सदस्यों ने खोला मोर्चा
संवादसूत्र, मालदा : तृणमूल कांग्रेस संचालित ग्राम पंचायत प्रधान के खिलाफ निविदा में अनियमितता होने क
संवादसूत्र, मालदा : तृणमूल कांग्रेस संचालित ग्राम पंचायत प्रधान के खिलाफ निविदा में अनियमितता होने को लेकर पंचायत सदस्यों ने मोर्चा खोला दिया है। सोमवार को पंचायत सदस्यों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पंचायत कार्यालय में ताला जड़ दिया।
सोमवार को यह घटना मालदा के मानिकचक में तृणमूल संचालित धर्मपुर ग्राम पंचायत में घटी। पूरे मामले को लेकर बीडीओ के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इसे लेकर भाजपा तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनीति शुरू हो गई है।
मालूमहो कि विकास के लिए गांव में विभिन्न कामों के लिए निविदा जारी की गई। यह देखा गया कि इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं दी गई। जिसके बाद लोगों ने पंचायत कार्यालय में ताला जड़ दिया। ग्राम पंचायत सदस्य रविउल इस्लाम ने कहा कि ग्राम पंचायत सदस्य को अंधकार में रखकर निविदा जारी किया गया है। एक बड़ी साजिश है। जल्द से जल्द इस निविदा को रद किया जाए।
वही इस बारे में ग्राम पंचायत के प्रधान शेख नाहारूल ने कहा कि आरोप गलत है। पंचायत में गड़बड़ी फैलाने के लिए कुछ पंचायत सदस्यों की साजिश चल रही है। यह विरोधी की साजिश है।
भाजपा के मालदा जिला उपाध्यक्ष अजय गांगुली ने कहा कि बाहर का कोई नहीं, बल्कि तृणमूल कांग्रेस के आपसी गुट ही इस प्रकार का विवाद रह रहे है।
इधर तृणमूल कांग्रेस के मालदा जिला संयोजक दुलाल सरकार ने कहा कि पूरे मामले को छानबीन करने के बाद ही आगे कदम उठाया जाएगा। अगर किसी भी गलती साबित हो जाती है तो पार्टी उसके साथ नहीं खड़ा होगी।