अफीम के गोंद के साथ युवक गिरफ्तार
संवाद सूत्रमालदा अवैध रूप के अफीम के गोंद के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2020 05:52 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 05:52 PM (IST)
संवाद सूत्र,मालदा : अवैध रूप के अफीम के गोंद के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के पास से 500 ग्राम अफीम का गोंद बरामद किया गया। युवक को मालदा के मोथाबाड़ी थाना के बागमारा इलाका की है। पुलिस ने बताया कि मोथाबड़ी थाना के बागमारा के पेट्रोल पंप के पास साफिकुल इस्लाम(33) को गिरफ्तार किया गया। वह कालियाचक थाना के राजगनर मॉडेल इलाके का रहनेवाला है। अभियान चलाकर युवक के पास अवैध अफीम का गोंद बरामद किया गया। बरामद गोंद का बाजार मुल्य दो लाख बताया गया है। उसे सोमवार को मालदा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस ने आरोपित को सात दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने का अर्जी दिया है।
कैप्शन : पुलिस हिरासत में आरोपित
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें