Move to Jagran APP

एएसआई पर 50 लाख का सोना छिनतई का आरोप, भेजे गए पुलिस रिमांड पर

संवाद सूत्र मालदा छितनई चोरी बदमाशी व लूट का आरोप अब तक असमाजिक तत्वों पर ही लगते देख

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 08:29 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 08:29 PM (IST)
एएसआई पर 50 लाख का सोना छिनतई का आरोप, भेजे गए पुलिस रिमांड पर
एएसआई पर 50 लाख का सोना छिनतई का आरोप, भेजे गए पुलिस रिमांड पर

संवाद सूत्र, मालदा : छितनई, चोरी, बदमाशी व लूट का आरोप अब तक असमाजिक तत्वों पर ही लगते देखा गया है। लेकिन मालदा में एएसआई पर डेढ़ किलो सोना छिनतई करने का मामला सामने आया है। इस मामले में एएसआई सहित चार लोगों को पुरातन मालदा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसमें एक सिविक वोलेंटीयर भी है। मंगलवार को आरोपितों को मालदा अदालत में पेश किया गया। सभी को छह दिनों के पुलिस रिमांड पर न्यायाधीश ने भेजने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

जिला पुलिस अधीक्षक अलोक राजोरिया ने बताया कि आरोपित एएसआई का नाम राजीव पाल है। वह इंग्लिश बाजार थाना में कार्यरत थे। वही आरोपित सिविक वालेंटीयर का नाम इलियास शेख है। वें इंग्लिश बाजार के मिल्की पुलिस आउटपोस्ट में कार्यरत थे। साथ ही इस मामले में स्वागत मंडल व सेनाउल हक भी है। स्वागत मंडल कोलकाता के बड़ा नगर का निवासी है। वहीं सेनाउल का इंग्लिश बाजार के कोठाबाड़ी का रहने वाला है।

क्या है मामला: पुलिस सूत्रों के अनुसार सोना छिनताई की घटना 30 मई 2019 को हुई थी। लेकिन घटना के छह माह बाद 21 नवंबर को पुरातन मालदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने जांच शुरू किया। प्राथमिकी बड़ानगर के निवासी स्वागत मंडल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। छिनतई के समय सिविक वोलेंटीयर इलियास शेख ने स्वागत का मोबाइल छीनकर उसे सेनाउल हक के हाथों बेच दिया था। पुरातन मालदा थाना ने मोबाइल बरामद करके पूरे घटना की छानबीन शुरू कर दी। जांच से पता चला कि इसका मास्टर माइंड एएसआई राजीव पाल है। जिला पुलिस अधीक्षक अलोक राजोरिया ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ 392 व 120 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डेढ़ किलो सोना का बाजार मूल्य 50 लाख बताया गया है। गौरतलब है कि विगत 30 मई को दक्षिण दिनाजपुर से यह सोना सड़क मार्ग से एक गाड़ी से कोलकाता लेकर जा रहे थे स्वागत मंडल। वें कोलकाता में सोना का व्यवसाय करते है। लेकिन पुरातन मालदा थाना के पास 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाटकीय तरीके से सोने की छिनतई की गयी। स्वागत मंडल ने मौखिक रूप से इसकी शिकायत की थी। लिखित रूप से 21 नवंबर को इसकी शिकायत की। लेकिन छह माह तक प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई, इसे लेकर पुलिस महकमे में सवाल उठना शुरू हो गया। जांच में सबसे पहले मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद रहस्य से पर्दा उठता चला गया। छिनतई की पूरी घटना नाटकीय तरीके से आयोजित की गई थी। सबसे पहले कोलकाता के स्वर्ण व्यवसायी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के दबाव पर व्यवसायी से सबकुछ उगल दिया। उसने बताया कि दक्षिण दिनाजपुर से सोना लेकर कोलकाता जा रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 30 मई की घटना बस एक नाटक थी। पूछताछ के बाद बहुत कुछ सामने आएगा। जांच जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.