Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

संवाद सूत्र मालदा भाजपा कार्यकर्ता महादेव मंडल(50) पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोप है कि

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 07:41 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 06:19 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला
भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

संवाद सूत्र, मालदा : भाजपा कार्यकर्ता महादेव मंडल(50) पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोप है कि कुंभिरा ग्राम पंचायत सदस्य और उनके समर्थकों ने मिलकर महादेव मंडल पर धारदार हथियार से जान से मारने का प्रयास किया। लेकिन वे बाल-बाल बच गए। घायल भाजपा कार्यकर्ता को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसे लेकर वैष्णव नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। उल्लेखनीय है कि बुधवार रात को बाजार से महादेव अपने घर सूखपाड़ा गांव की ओर जा रहे थे। उस समय तृणमूल कार्यकर्ता मिठून साहा ने उनपर हमला कर दिया। महादेव की पत्‍‌नी ने अपने पति को जब बचाने आयी, तो बदमाशों ने उसे भी नहीं बख्शा।

loksabha election banner

घायल महादेव मंडल की पत्‍‌नी अर्चना मंडल ने बताया कि गांव में ट्रांसफॉर्मर बिठाने के लिए मिठून साहा के साथ झगड़ा हुआ था।

तृणमूल के जिला महासचिव शुभमय बसु ने बताया कि इस घटना के पीछे कोई राजनीतिक नहीं है। भाजपा इसे जबरन राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय गांगुली ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता पर हमला किया गया। शासक दल इस घटना को दबाना चाहती है। हम चाहते है कि पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करें।

कैप्शन : अस्पताल में भर्ती महादेव मंडल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.