ससुरालवालों पर लगा दामाद की हत्या का आरोप
संवादसूत्र मालदा धारदार हथियार से दामाद को हत्या करने का आरोप ससुरालवालों पर लगा है। मृ
संवादसूत्र, मालदा : धारदार हथियार से दामाद को हत्या करने का आरोप ससुरालवालों पर लगा है। मृतक के परिवारवालों ने यह आरोप लगाया है। यह घटना बिहार के साहेबगंज के बेल पहाड़ी इलाके में घटी है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कालेज व अस्पताल भेज दिया है। मृतक का नाम आनंद प्रामाणिक (42) है, जो मालदा थाना के मंगलबाड़ी इलाके का रहने वाला था। वह मुर्शिदाबाद के फरक्का में आलमारी के कारखाने में काम करता था। फरक्का के तिलडांगा केशवपुर में उसका ससुराल था।
परिवार के लोगों ने बताया कि अपने ससुराल के एक परिजन के यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बिहार के साहेबगंज के बेलपहाड़ी में गया था। शनिवार शाम को उसे गंभीर हालत में मालदा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पूरे शरीर पर धारादार हथियार के निशान मिले है।
मृतक की भाभी गीता प्रामाणिक को घटना की खबर मिलते ही वह मालदा मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंची। उन्होंने बताया कि नृशंस तरीके से उसके देवर की हत्या की गई है। उसके ससुरालवालों ने ही उसकी हत्या की है। कभी वे लोग कहते है कि रेल के कटने से उसकी मौत हुई है, कभी फांसी लगाकर तो कभी वे लोग दूसरी बात करते है। लेकिन मैं निश्चित हूं कि उनलोगों ने ही मेरे देवर की हत्या की है। कुछ साल पहले ही उनलोगों के बीच विवाद शुरू हुआ था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कालेज व अस्पताल भेजा गया है।