अस्थायी कर्मचारियों ने किया रजिस्ट्रार का घेराव
संवाद सूत्र मालदा अस्थायी कर्मचारियों ने गुरुवार को गौड़बंग विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर रजिस्ट्रा
संवाद सूत्र, मालदा : अस्थायी कर्मचारियों ने गुरुवार को गौड़बंग विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर रजिस्ट्रार का घेराव करके विरोध प्रदर्शन किया गया। बैनर-पोस्टर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर लगाकर कर्मचारी बुधवार से आंदोलन कर रहें है। इस आंदोलन के कारण विवि का पठन-पाठन ठप हो गया। तृणमूल शिक्षक समिति के इस आंदोलन से इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय गांगुली ने इस आंदोलन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तृणमूल के आपसी गुटबाजी के कारण यह आंदोलन हो रहा है। एक गुट इस आंदोलन का समर्थन कर रहा है, दूसरा उसका विरोध कर रहा है। इन सबसे से छात्र प्रभावित हो रहें है।
जिला तृणमूल के महासचिव देव प्रिय साहा ने बताया कि बुधवार को विश्वविद्यालय के अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद भी आंदोलन जारी है, इस विषय में मुझे कोई जानकारी नहीं है। हम पूरे मामले को देख रहे है।
कैप्शन : रजिस्ट्रार का घेराव करते विश्वविद्यालय के कर्मचारी