जमीन हड़पने को लेकर भतीजे पर जानलेवा हमला
संवाद सूत्र मालदा जमीन हड़पने को लेकर चाचा ने भतीजे पर जानलेवा हमला किया।
संवाद सूत्र, मालदा : जमीन हड़पने को लेकर चाचा ने भतीजे पर जानलेवा हमला किया। यह घटना रतुआ थाना के बिलाईमारी ग्राम पंचायत के खासमहल इलाके की है। घायल युवक को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि घायल भतीजे का नाम रफिकुल इस्लाम(27) है। घायल परिवार के सदस्य ने बताया कि रफिकुल के दादा का चार कट्ठा जमीन था। जमीन का अधिकांश भाग चाचा ने दखल कर लिया। रिफकुल को काफी कम भाग मिला। रिफकुल ने अपने हिस्से की जमीन पर नीम का पौधा लगाया था। आरोपित चाचा सबील अली ने काट कर हटा दिया। इसके बाद चाचा ने अपने समर्थकों को लेकर रफिकुल पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से उसे जान से मारने का प्रयास किया। हो हल्ला मचाने पर आरोपित चाचा फरार हो गया। खून से लथपथ हालत में रफिकुल को पहले स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखकर कोलकाता रेफर किया गया। इस घटना को लेकर आरोपित सबीर अली सहित पांच लोगों के खिलाफ रतुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। इस घटना के बाद से आरोपित फरार है।
घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
कैप्शन: अस्पताल में भर्ती रफिकुल इस्लाम