पत्नी के अवैध संबंध मामले में पति की गई जान
संवादसूत्र मालदा पड़ोसी युवक के साथ महिला के अवैध संबंध मामले गांव की ओर से सालिसी सभ
संवादसूत्र, मालदा : पड़ोसी युवक के साथ महिला के अवैध संबंध मामले गांव की ओर से सालिसी सभा का आयोजन किया गया। लेकिन इस सभा में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। दूसरे दिन ही महिला के पति का शव बरामद किया गया। परिवारवालों का कहना है कि उसकी हत्या की गई। इसमें महिला व प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या को अंजाम दिया। यह घटना इंग्लिशबाजार थाना के मिल्की पुलिस चौकी के अंतर्गत अमृत मोहनपुर इलाके में घटी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक का नाम मफित खान (35) बताया जो पेशे से श्रमिक था।
मृतक के भाई हाफिज खान ने बताया कि सात साल पहले अमृति इलाके के निवासी रोकिना बीबी के साथ उसके बड़े भाई की शादी हुई। वर्तमान में उसकी एक संतान है। मफित काम के लिए बाहर जाता था और उसके न होने का फायदा उठाकर महिला के साथ पड़ोसी युवक का अवैध संबंध हो गया। श्रमिक मफित जब घर लौटा, तो उसे पूरी जानकारी मिली। इसके बाद पत्नी के साथ उसका विवाद शुरू हुआ। कुछ दिन पहले महिला पति को छोड़कर प्रेमी के पास रहने लगा। इसे लेकर गांव में सालिसी सभा बुलाई गई। जहां पर गांव के लोगों ने महिला को अपने पति व बच्चे के पास जाने को कहा। लेकिन इसके बाद रविवार को उस श्रमिक का शव घर से बरामद हुआ। गांव के लोगों का कहना है कि प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने अपने पति की हत्या की। खबर मिलने के बाद मिल्की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। वही प्रेमी घटना के बाद फरार हो गया।
इधर इलाके के जिला परिषद सदस्य अर्चना मंडल ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है। पुलिस सही रूप से जांच करें।
इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है।