लापता शिक्षिका का क्षत-विक्षत शव बरामद
-परिजनों ने दुराचार करके हत्या का लगाया आरोप -मृतका सनोका मंडल का पति भवानी मंडल केरल
-परिजनों ने दुराचार करके हत्या का लगाया आरोप
-मृतका सनोका मंडल का पति भवानी मंडल केरल में एक निजी कंपनी
-मंगलपुरा गांव के एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाती थी सनोका
-मालदा शिक्षक संगठन ने की घटना की निंदा, दोषियों को गिरफ्तार करने की उठी मांग
संवाद सूत्र, मालदा : शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर लापता की शिक्षिका सनोका मंडल(24)की मौत से मालदा जिला के हबीबपुर थाना के अंतर्गत मंगलपुरा ग्राम पंचायत के खोचाकांदार इलाके में उत्तेजना का माहौल है। गुरुवार को शिक्षिका का क्षत-विक्षत शव गांव के एक जलाशय से बरामद हुआ। मृतका के परिजनों का दावा है कि सनोका के साथ दुराचार करके उसके हत्या की गई है। वह मंगलपुरा गांव के एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाती थी। घर से दो किलोमीटर दूर पर स्कूल था, वह अपनी साइकिल से स्कूल जाती थी।
हबीबपुर थाना के आईसी त्रिदीप प्रमाणिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हम पूरे मामले की जांच कर रहें है। मृतका हबीबपुर के उलतारा गांव की रहने वाली थी। डे़ढ साल पहले खोचाकांदार गांव के निवासी भवानी मंडल के साथ विवाह हुआ था। भवानी मंडल फिलहाल केरल में एक निजी कंपनी में नौकरी करते है। मंगलवार को भी स्कूल में पढ़ाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। घर नहीं पहुंचने पर ससुराल व मायके के लोग काफी परेशान थे। सभी जगह सनोका को ढूंढा जा रहा था। लेकिन उसकी खोज-खबर नहीं मिली।
सनोका के पिता मणि मंडल व मां दयमंती मंडल ने बताया कि मेरी बेटी अपने ससुराल में ही रहती थी। जमाई बाबू दूसरे राज्य में रहकर काम करते थे। मंगलवार से मेरी बेटी लापता था। गांव के एक रास्ते पर बुधवार को उसकी साइकिल मिली। पास में उसका सैंडल मिला। लोगों ने हमें इसकी सूचना दी। सामान देखकर समझ गया, यह मेरी बेटी का है। इसके बाद से बेचैनी और बढ़ गयी। हमने इस विषय में पुलिस को बताया। गुरुवार को ग्रामीणों ने बताया कि एक जलाशय में मेरी बिटिया का शव तैर रहा है।
सनोका के ससुर जितेन मंडल ने बताया कि मेरी पुत्र वधू की क्यों हत्या हुई? मैं समझ नहीं पा रहा हूं। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। बदमाशों ने उसके साथ दुराचार करके उसकी हत्या की है। उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर हमले के निशान है।
मालदा जिला शिक्षक व शिक्षकेतर समिति के सचिव आइनुल इस्लाम ने बताया कि हम इस घटना की तीव्र निंदा करते है। हम चाहते है कि शिक्षिका के हत्यारे को कठोर सजा मिले। पुलिस आरोपी को जल्द तलाश करें।
कैप्शन : मृतका शिक्षिका सनोका मंडल की फाइल फोटो