मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, युवक गिरफ्तार
दमदम में आकाश सरकार नामक युवक को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भाजपा नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तारी
HighLights
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तारी
आकाश सरकार ने सोशल मीडिया पर फैलाई भ्रामक जानकारी
पश्चिम मेदिनीपुर में भी आपत्तिजनक पोस्ट पर एक और गिरफ्तारी
जागरण संवाददाता, दमदम। सोशल मीडिया पर बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत कई भाजपा नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने और भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में आकाश सरकार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
सोमवार को नागेरबाजार थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आकाश सरकार पर सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को लेकर लगातार अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट करने का आरोप है।
इसके अलावा, बंगाल भाजपा के कई नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर गलत जानकारी फैलाने की शिकायत भी सामने आई है। इस मामले में नागेरबाजार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में आरोपों से संबंधित तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपित ने सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट किस उद्देश्य से की थी।
इसी बीच, सोशल मीडिया पर कथित विवादित पोस्ट करने के मामले में पश्चिम मेदिनीपुर जिले में भी एक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपित की पहचान सुरजीत के रूप में हुई है।
आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर हिंदू देवी-देवताओं, देश के प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक तथा व्यंग्यात्मक सामग्री पोस्ट करता था।
