Move to Jagran APP

अमित शाह के माल्यार्पण के बाद तृणमूल ने बिरसा मुंडा की मूर्ति का गंगाजल से किया शुद्धिकरण

बांकुड़ा जिले में आदिवासियों के गढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने वहीं से बंगाल की तृणमूल सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया था।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 02:27 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 02:27 PM (IST)
अमित शाह के माल्यार्पण के बाद तृणमूल ने बिरसा मुंडा की मूर्ति का गंगाजल से किया शुद्धिकरण
तृणमूल ने बिरसा मुंडा की मूर्ति का गंगाजल से किया शुद्धीकरण

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह की यात्रा से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह बौखलाई हुई है। शाह ने गुरुवार को अपने दौरे के पहले दिन सर्वप्रथम बांकुड़ा जिले में आदिवासियों के गढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने वहीं से बंगाल की तृणमूल सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया था। इधर, शाह द्वारा बिरसा की मूर्ति पर माल्यार्पण के अगले दिन शुक्रवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से मूर्ति का शुद्धीकरण किया।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, बांकुड़ा में तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर गंगाजल का छिड़काव कर उसका शुद्धीकरण किया। तृणमूल नेताओं का कहना है कि शाह द्वारा माल्यार्पण किए जाने से भगवान बिरसा की मूर्ति अपवित्र हो गई थी, इसीलिए उन लोगों ने इसका शुद्धीकरण किया है। बता दें कि शाह ने बांकुड़ा में एक आदिवासी के घर में दोपहर का भोजन भी किया था। तृणमूल कांग्रेस इसे चुनावी स्टंट बता रही है।

बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह की यात्रा से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह बौखलाई हुई है। शाह ने गुरुवार को अपने दौरे के पहले दिन सर्वप्रथम बांकुड़ा जिले में आदिवासियों के गढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने वहीं से बंगाल की तृणमूल सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया था। इधर, शाह द्वारा बिरसा की मूर्ति पर माल्यार्पण के अगले दिन शुक्रवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से मूर्ति का शुद्धिकरण किया।

जानकारी के मुताबिक, बांकुड़ा में तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर गंगाजल का छिड़काव कर उसका शुद्धीकरण किया। तृणमूल नेताओं का कहना है कि शाह द्वारा माल्यार्पण किए जाने से भगवान बिरसा की मूर्ति अपवित्र हो गई थी, इसीलिए उन लोगों ने इसका शुद्धिकरण किया है। बता दें कि शाह ने बांकुड़ा में एक आदिवासी के घर में दोपहर का भोजन भी किया था। तृणमूल कांग्रेस इसे चुनावी स्टंट बता रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.