Move to Jagran APP

बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में है सुधार

Buddhadeb Bhattacharya पूर्व मुख्यमंत्री व माकपा के दिग्गज नेता बुद्धदेब भट्टाचार्य के स्वास्थ्य में सुधार है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 02:39 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 03:03 PM (IST)
बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में है सुधार
बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में है सुधार

कोलकाता, एएनआई। Buddhadeb Bhattacharjee पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य की तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री व माकपा के दिग्गज नेता बुद्धदेब भट्टाचार्य  के स्वास्थ्य में सुधार है। वुडलैंड्स अस्पताल की ओर से सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि, डॉक्टरों की आठ सदस्यों की एक टीम ने सुबह भट्टाचार्य की मेडिकल जांच की, जिसमें सभी मानकों को स्थिर पाया गया। भट्टाचार्य कुछ समय से क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित हैं।

loksabha election banner

 

जानकारी हो कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 75 वर्षीय बुद्धदेब को कोलकाता के वुडलैंड्स मल्टीस्पेशिऐलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल अधिकारी के मुताबिक उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्‍क्‍त हो रही है।

वुडलैंड्स अस्पताल की ओर से सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि, डॉक्टरों की आठ सदस्यों की एक टीम ने भट्टाचार्य की मेडिकल जांच की जिसमें सभी मानकों को स्थिर पाया गया। उन्हें तरल आहार, चाय और पपीता दिया जा रहा है। जारी बुलेटिन में बताया गया कि, भट्टाचार्य के सीने के एक्सरे से पता चल रहा है कि, हालत में सुधार हो रहा है।

2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बुद्धदेब भट्टाचार्य के अस्पताल में भर्ती किए जाने की खबर पाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अस्पताल पहुंची और उनका हाल जाना। ममता ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.