Move to Jagran APP

कोलकाता के इकबालपुर इलाके में पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या, उनकी दो बेटियों की हालत भी नाजुक

नृशंस - महानगर के इकबालपुर इलाके में शुक्रवार को एक पारिवारिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने एक महिला की हत्या की। वारदात के बाद व्यक्ति ने खुद इकबालपुर थाना पहुंचकर अपराध स्वीकार किया। पीड़ितों के घर जाकर आरोपित ने घटना को दिया अंजाम।

By Vijay KumarEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 10:04 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 10:04 PM (IST)
कोलकाता के इकबालपुर इलाके में पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या, उनकी दो बेटियों की हालत भी नाजुक
एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी और दो बेटियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : महानगर के इकबालपुर इलाके में शुक्रवार को एक पारिवारिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसकी दो बेटियों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने खुद ही इकबालपुर पुलिस थाना आकर अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

loksabha election banner

नमाज अदा करने के लिए गए थे और कुछ लोग आसपास थे

इकबालपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों के घर जाकर कथित तौर पर आरोपी ने इस अपराध को अंजाम दिया। पीड़ितों का घर डॉक्टर सुधीर बोस मार्ग पर स्थित एक इमारत की दूसरी मंजिल पर है। घटना के समय ज्यादातर लोग शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए गए थे और कुछ ही आसपास थे। व्यक्ति ने इस स्थिति का फायदा उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दो बेटियों की स्थिति 'बेहद नाजुक', पारिवारिक विवाद की घटना

महिला की उम्र 40 से अधिक होगी। उन्हें अस्पताल पहुंचाने पर मृत घोषित कर दिया गया जबकि दो बेटियों की स्थिति 'बेहद नाजुक' बताई गई है। हालांकि लड़कियों की उम्र का पता अभी नहीं चला है। घटना की सूचना मिलने पर कोलकाता नगर निगम के प्रशासक व राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहद हाकिम भी मौके पर पहुंचे और इसे 'पारिवारिक विवाद की वजह से हुई घटना' करार दिया। घटना से आसपास दहशत का माहौल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.