Move to Jagran APP

Kolkata: अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला रेत कर हत्या, फिर ट्रेन से कटकर खुद भी दी जान

पति-पत्नी के बीच पिछले कई साल से विवाद चल रहा था। पत्नी के अवैध संबंधों के शक में उनके बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। पुलिस का भी प्राथमिक अनुमान है कि यह हत्या संदेह के कारण हुई है। मृतकों के नाम जयंत सरदार व रिंकू सरदार बताया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Shashank MishraPublished: Sat, 25 Mar 2023 07:42 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 07:42 PM (IST)
Kolkata: अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला रेत कर हत्या, फिर ट्रेन से कटकर खुद भी दी जान
बंगाल के नदिया जिले में घटी सनसनीखेज घटना, अवैध संबंध के कारण पति-पत्नी में चल रहा था विवाद

कोलकाता ,राज्य ब्यूरो। बंगाल के नदिया जिले में अवैध संबंध के शक में एक शख्स द्वारा पत्नी की कथित रूप से गला रेतकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामना आया है। पत्नी की हत्या के बाद उसने खुद भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात नदिया के कृष्णागंज थाना अंतर्गत मजदिया के कुथिर पाड़ा इलाके में घटी।

loksabha election banner

अवैध संबंध के शक में अनबन

स्थानीय लोगों मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पिछले कई साल से विवाद चल रहा था। पत्नी के अवैध संबंधों के शक में उनके बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। पुलिस का भी प्राथमिक अनुमान है कि यह हत्या संदेह के कारण हुई है। मृतकों के नाम जयंत सरदार व रिंकू सरदार बताया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जयंत गांव से बाहर मजदूरी का काम करता था। 12 साल पहले उसी इलाके की रिंकू सरदार से उसकी शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। एक नौ साल का लड़का और एक पांच साल की लड़की है।

पुलिस के अनुसार, शादी के कुछ साल बाद ही पति-पत्नी के बीच अवैध संबंध के शक में अनबन होने लगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जयंत पत्नी को कई बार दूसरे राज्यों में काम कराने के लिए भी ले गया था। लेकिन इससे भी दोनों के रिश्ते नहीं सुधरे। इनका वैवाहिक विवाद कोर्ट तक पहुंच गया था। रिंकी पिछले कुछ समय से अपने पिता के घर ही रह रही थी।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू की

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात जयंत ने अपनी पत्नी रिंकी को फोन कर बुलाया। आरोप है कि पत्नी के आने पर वह उसे घर के पास एक खाली खेत में ले गया और वहां हाथ-पैर बांधकर फिर धारदार हथियार से उसे काट डाला। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद शव को खेत में ही छोड़कर जयंत मजदिया रेलवे पुल के पास चला गया और वहां ट्रेन से कटकर जान दे दी।

सूचना मिलने के बाद कृष्णागंज थाने की पुलिस ने रिंकी का शव और राणाघाट रेलवे पुलिस ने जयंत का शव बरामद किया। शनिवार सुबह खेत से महिला का खून से लथपथ अवस्था में शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कृष्णागंज थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की मां बुलबुली सरदार ने कहा, दामाद की मां और दादा ने हमारी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बेटी को घर में नहीं रहने दिया। उसने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। मैं इन दोनों के लिए कड़ी से कड़ी सजा चाहती हूं। कृष्णानगर जिला पुलिस की अधीक्षक जिला ईशानी पाल ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.